logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पैंट, शर्ट और सूट तो बनवा दिया कम से कम अंडरवियर बनियान तो खुद से सिलवा लो, गडकरी ने क्यों कही ये बात


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) अपनी साफ़ गई के लिए जाने जाते हैं। वह ये नहीं देखते की सामने कौन है कौन नहीं, या किसे बुरा लगेगा या नहीं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया। जहां केंद्रीय मंत्री ने ऐसी बात बोल दी, जिस कारण पूरा कार्यक्रम स्थल ठहाकों से गूंज उठा।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री अमृत योजना के तहत बनी नवनिर्मित पानी की टंकी का उद्घाटन करने गिट्टीखदान पहुंचे थे। इस दौरान पश्चिम नागपुर विधायक विकास ठाकरे (Vikas Thakre) ने ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदने और उसे ठीक नहीं करने का मुद्दा उठाया।

इसी मांग पर जवाब देते हुए गडकरी ने कहा, "जिस समस्या से आज यहां के लोग जूझ रहे हैं, वैसी ही एक समस्या में मैं भी पीड़ित हूँ। हमारे महल में भगवन नगर है। वहां से मेरा रोज आना-जाना है। उस दौरान सड़क पर एक बिजली का खंबा है, लेकिन अभी तक उसे हटाया नहीं गया है। इस कारण यहां लोग हादसों का शिकार हो ते हैं।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैंने सीआरएफ के तहत नागपुर शहर में एक लाख करोड़ के काम किया है, लेकिन इस दौरान सडको के बीच आने वाले बिजली के खंभे, पोल ऐसे यूटिलिटी को हटाने के लिए पैसे नहीं देते। इस कारण मैंने काम तो कर दिया, लेकिन इन्हे हटाने के लिए पैसे नहीं देते तो इन्हे हटाया नहीं जाता।"

उन्होंने कहा, "इसलिए मैं मनपा को कहना चाहता हूँ कि, पैंट, टाई, शर्ट और कोट तो मैंने सिलवाकर दे दिया, अब कम से कम अंडरवियर और बनयान तो सिलवा लीजिये।" गडकरी की ये बात कहते ही कार्यक्रम ठहाकों से गूंज उठा।