logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: कोढा़सावडी गांव के 60 वर्षीय व्यक्ति को हिंसक जानवर ने बनाया अपना शिकार, बुजुर्ग की घटनास्थल पर हुई मौत


नागपुर: पारशिवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोढा़सावडी गांव के निवासी दशरथ धोटे नामक 60 वर्षीय वृद्ध को किसी हिंसक पशु ने शुक्रवार शाम को अपना शिकार बना लिया, जिसमें वृद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.                                       

दशरथ धोटे कोढ़ासावली निवासी अपने परिचित के यहां चारगांव में खाना खाने गए थे. शाम को सायकल में सवार होकर अपने घर वापस जा रहें थे. इसी बीच कोढ़ासावली आवडेघाट के बीच में हिंसक जानवर ने दशरथ धोटे को अपना शिकार बना डाला. घटना की जानकारी मिलने के लगभग 2.30 घंटे बाद परशिवनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिसमें नागरिकों का रोष देखकर पुलिसकर्मी घटनास्थल से लौट गए. घटना को लेकर राज्य मंत्री एड आषिश जायसवाल ने परिजनों से भेंट की है. तथा परिजनों को 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया. 

प्रकरण में वन विभाग के किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी ने समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर भेंट नहीं दी है. प्रकरण में वन परिक्षेत्र अधिकारी अनिल भगत को 5 से अधिक बार फोन लगाया गया. परंतु उनके द्वारा किसी भी प्रकार की प्रतिउत्तर नहीं दिया गया है. राज्य मंत्री एड आषिश जायसवाल की उपस्थिति में पारशिवनी पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए पारशिवनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है. आगे की जांच पारशिवनी पुलिस कर रही है.