logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जीरो पॉइंट पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई पिकअप, दो गंभीर


नागपुर: समृद्धि महामार्ग (Samrudhhi Mahamarg) पर हादसों का दौर लगातार जारी है। तमाम कोशिशों के बावजूद इसमें लगाम नहीं लगती दिख रही है। शनिवार सुबह समृद्धि महामार्ग के जीरो पॉइंट (Zero Point) पर बड़ा हादसा हुआ। जहां अंगूरों से लदा एक पिकअप ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। इस हादसे में ड्राइवर और उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए एम्स (Aiims Nagpur)  में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप ट्रक क्रमांक MH38X1519 नाशिक से अंगूर भरकर गोंदिया जारहा था। जैसे ही वह जीरो पॉइंट के पास पहुँचा अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। हादसा कितना भीषण था इसी से समझा जा सकता पिकअप के केबिन वाले हिस्से के परकच्छे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही हिंगना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।