logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आखिर पौधा चोर हुए गिरफ्तार, राणा प्रताप नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: जी20 के लिए लाये पौधों को चुराने वाले दोनों युवको को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम जय और उसका साथी बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि, दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो लोग वर्धा रोड स्थित रोड से जी20 की बैठक के मद्देनजर लेकर लगाने के लिए लाए पडो को चुराने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के वायरल होने के 24 घंटे एक अंदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को राणाप्रतापनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

लग्जरी कार बीएमडब्ल्यू से दो युवक वर्धा रोड के छत्रपति नगर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचते हैं। इसके बाद दोनों अपनी कार को किनारे पार्क करते हैं। दोनों सड़क पर कर मेट्रो पिलर के पास जाते हैं और जी20 बैठक के दौरान लगाने के लिए लाए पेड़ो को एक एक कर उठाते हैं। दोनों युवकों ने दो-दो पेड़ उठाये और वापस कार के पास आएं और उसे डिक्की में रखा कर चले जाते हैं। जिस समय दोनों यह कर रहे थे सड़क पर आते जाते लोग उन्हें देख रहे था। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

वीडियो के वायरल होते ही शहर में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जोन एक के डीसीपी अनुराग जैन ने तुरंत आरोपियों की तलाश करने के आदेश राणा प्रपात नगर पुलिस को दिया। वायरल वीडियो में दोनों युवक जिस वाहन से आये थे उसका नंबर भी साफ़ दिखाई देरहा था। उसकी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की खोज शुरू की। जहां 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

बेहद संपन्न परिवार से आरोपी 

आमतौर पर एक आम व्यक्ति की यह धारण होती है कि, अमीरों को किसी भी बात की चिंता या कमी नहीं होती। धन वैभव से परिपूर्ण ये लोग सब खरीद सकते हैं, लेकिन इस वायरल वीडियो ने यह सोच पूरी तरह बदल दी है। पैसा कितना भी आ जाए लेकिन लालच कभी नहीं छूटता। दोनों युवक संपन्न करिवर से बताये जरहे हैं।  बीएमडब्लू लेकर घूमने वाले इन युवाओं द्वारा कुछ रुपयों की कीमत वाले इन पेड़ो को चुराने के कारण यह सवाल पूछे जाने लगा है कि, आखिर इतनी महँगी गाडी लेकर चलने वाले कुछ रुपयों का पेड़ भी नहीं खरीद सकते।