logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तीन लोगों को उड़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार भी की बरामद 


नागपुर: नागपुर के बेलतरोड़ी पुलिस थाने के वर्धा रोड पर  सड़क पार कर रहे तीन लोगों को कुचलने के बाद फरार कार चालक को पुलिस ने ग्रिफ्तार कर लिया है।पकड़ा गया आरोपी चंद्रपुर निवासी प्रसाद देशमाने बताया जा रहा है। करीब डेढ़ सौ फुटेज खंगालने के बाद पुलिस इस आरोपी तक पहुँची थी।

बेलतरोड़ी पुलिस थाने के वर्धा रोड स्थित होटल तृप्ति में भोजन करने के बाद दो परिवार 12 फरवरी की रात सड़क पार कर रहे  थे उसी दौरान एक अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से अपनी कार चलाते हुए 3 लोगों को कुचल दिया था। इस हादसे में गणेश पुंजरवार और देवकाबाई पुंजरवार की मौत हो गई थी जबकि सुधाबाई गोरशेटीवार नामक महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। इस हादसे के बाद कार चालक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया था।

करीब डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया है। पकडा गया आरोपी प्रसाद यशवंत देशमाने बताया जा रहा है। ओवरटेक करते समय कार चालक ने लापरवाही से इन तीनों लोगों को कुचल दिया था।

आरोपी प्रसाद ऑटोमोबाइल इंजीनियर है और रिश्तेदार की सगाई की खुशी में मित्र और हम उम्र रिश्तेदारों के साथ इस घटना के समय वर्धा रोड के एक रेस्टोरेंट में पार्टी मनाने गया था और वहां से लौटते वक्त उसने इन 3 लोगों को एक कार को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी थी। आरोपी ने इस कार को बेसा रोड स्थित एक अपार्टमेंट में छिपा कर रख दिया था और वह खुद ओमकार नगर स्थित अपने एक दोस्त के घर रहने लगा था जिसे पुलिस ने ग्रिफ्तार किया है।