logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

11 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: बेलतरोड़ी पुलिस थाना अंतर्गत कृष्ण कृपा लेआउट परिसर में हुई करीब 11 लाख रूपयों की चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए क्राइम ब्रांच यूनिट एक की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी के करीब साडे 4 लाख रुपयो का माल भी बरामद किया गया है। चोरी के माल को आरोपियों ने एक सुनार को बेचा था जिसे भी इस मामले में आरोपी बनाया गया था।

बेलतरोड़ी पुलिस थाने के कृष्ण कृपा लेआउट पांजरी फार्म निवासी रवि रोशन कुर्वे के यहां 11 अप्रैल को सेंधमारी की एक घटना हुई थी ।जिसमें करीब 11 लाख रूपयों का माल चोरी हुआ था। इस घटना की जांच के दौरान ही पुलिस को पता चला कि कृष्णा पंचेश्वर नामक युवक ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और वह अभी  महंगे होटलों में पार्टियां कर रहा है।   

इसी सूचना पर पुलिस ने कृष्णा को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने अपने साथी नीलेश हरदिया और गोलू नामक आरोपी के साथ इस चोरी की वारदात को अंजाम देने की कबूली दी। चोरी के माल को आरोपीयों ने एक सुनार को बेचा था जिसे भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब साडे 4 लाख रुपयों का माल भी बरामद किया है। आरोपियों को पकड़े गए माल के साथ आगे की कार्यवाही के लिए बेलतरोड़ी पुलिस के हवाले किया गया है।