logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कलमना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों का जखीरा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: कलमना पुलिस की टीम ने गोपनीय जानकारी मिलने के बाद वैष्णो देवी नगर स्थित एक घर से हथियारों का  एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस द्रारा की गई इस छापामार कार्रवाई के दौरान 1 रिवाल्वर, 3 देशी कटे कारतूस, तलवारे सहित कुछ केमिकल पदार्थ भी मिले हैं। इस मामले में एक आरोपी को ग्रिफ्तार किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।पकड़ा गए युवक का नाम रामानंद धुर्वे है, वह एक निजी कम्पनी सुपरवायजर का काम करता है।

मिली जानकारी के अनुसार, कलमना पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि, वैष्णो देवी नगर स्थित एक युवक के घर में हथियारों का जखीरा जमा है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक धुर्वे के घर में छापा मारा, जहां पुलिस को हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। जिसमें एक रिवाल्वर, तीन देसी कट्टे, तीन तलवार, तीन चाकू, एक देसी बंदूक, सभी की गोलियां सहित एक फाइटर और कई केमिकल पदार्थ भी मिला है। 

वहीं पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे भी बाद में  पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी रामानंद ने बताया कि 2017 में उसे ये सारे हथियार एक बोरी में रेलवे ट्रैक के पास मिले थे। फ़िलहाल कलमना पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।