logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्रीय मंत्री गडकरी की फेक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें केंद्रीय मंत्री की तस्वीर और उनका पुराने भाषण को लेकर  हाल ही में हुए कस्बापेठ विधानसभा सीट (Kasbapeth Assembly Seat) पर भाजपा (BJP) की हार से जोड़ते हुए एक भ्रामक पोस्ट की थी, जो वायरल हो गई। केंद्रीय मंत्री के कार्यालय की शिकायत पर साइबर विभाग ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक को पुलिस ने यवतमाल से गिरफ्तार किया है। 

वहीं इस मामले पर साइबर के डीसीपी अर्पित चांडक ने बताया कि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ व्हाट्सअप पोस्ट की गई थी। जिसमें हाल ही में हुए क़स्बा पेठ उपचुनाव में पार्टी और नेताओं के खिलाफ भ्रमक पोस्ट किया था। जिसकी शिकायत केंद्रीय मंत्री के कार्यालय द्वारा साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराइ। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अभी तक उसे नागपुर नहीं लाया गया है। जल्द ही उसे लाया जाएगा।

ज्ञात हो कि, भाजपा 27 साल बाद क़स्बापेठ विधानसभा सीट हारी है। महाविकास अघाड़ी के रवींद्र धंगेकर (Ravindra Dhangekar) ने उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार हेमंत रसाने (Hemant Rasane) को हरा दिया। भाजपा विधायक मुक्त तिलक की मृत्यु के बाद इस सीट पर चुनाव होरहे थे। वर्तमान में पुणे के सांसद गिरीश बापट कस्बा पेठ से पांच बार विधायक रह चुके हैं।