logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: भड़काऊ वीडियो डालना यूट्यूबर को पड़ा भारी, विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज


नागपुर: रामटेक विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के द्वारा निकाली गई चुनावी रैली को लेकर धार्मिक राजनीतिक एवं सामाजिक वातावरण बिगड़ने वाले विडियो डालना एक यूट्यूबर को भारी पड़ गया। यूट्यूबर के खिलाफ रामटेक थाने में विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

रामटेक विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार राजेंद्र मुलक ने 29 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर रैली का आयोजन किया था. इस रैली के कुछ विडियो फुटेज लेकर उसमें टैंपरिंग करके उसमें धार्मिक, राजनीतिक एवं सामाजिक वातावरण बिगड़ने वाली आवाज डालकर युट्यूबर वीर सिंह के द्वारा उस विडियो को प्रसारित कर दिया गया. 

इस विडियो के कारण एक समुदाय विशेष की भावना आहत हुई. इस प्रकरण को लेकर रामटेक खुफिया विभाग के परमेश्वर वाघमारे की शिकायत पर विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

ज्ञात हो कि इस यूट्यूबर वीर सिंह के खिलाफ इसके पूर्व भी 5 लाख रुपए की खंडनी वसुली को लेकर कामठी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था.इस प्रकरण में रामटेक थानेदार आशाराम शेटे ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इंकार किया है.