logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रफुल पटेल और सुप्रिया सुले बने एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष, अनिल देशमुख ने निर्णय का किया स्वागत


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का 25वां स्थापना दिवस मन रहा है। इस दौरान पार्टी सुप्रीमो ने बड़ा ऐलान किया है। पवार ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी के साथ दोनों पर कई राज्यों का प्रभार भी दिया है। पवार के इस निर्णय को नेताओ ने स्वागत करना शुरू कर दिया है।  पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख ने निर्णय का स्वागत करते हुए दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

देशमुख ने अपने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि, "आज पवार साहब ने बड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सुप्रिया सुले और प्रफुल पटेल बेहद अनुभवी नेता है। दोनों  नेताओं को राज्य सभा और लोकसभा का अच्छा अनुभव है। देशभर में एनसीपी को बढ़ाने के लिए यह निर्णय बेहद मदद करने वाला होगा।"