logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जी20 की बैठक को लेकर तैयारी जोरों पर, जीपीओ चौक पर अलग अन्दाज़ से बनाई गई ज़ेब्रा क्रासिंग


नागपुर: उपराजधानी में अगले महीने की 21 और 22 मार्च को जी20 की बैठक होने वाली है। इस बैठक में 20-25 देशों के 61 प्रतिनिधि शामिल होंगे। शहर में पहली बार हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय बैठक को लेकर नागपुर महानगर पालिका सहित जिला प्रशासन लगातार काम में लगी हुई है। शहर को स्वच्छ और सुंदर दिखने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसी के क्रम में शहर के बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक जीपीओ चौक पर ख़ास तरीके से रंग रोगन किया गया है। जिसकी तस्वीर यहां से आने-जाने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मनपा प्रशासन जी20 की बैठक को लेकर लगातार साज सज्जा में लगी हुई है। जिस रास्ते से देशों के प्रतिनिधि आने वाले हैं या जिस रास्ते से उनका काफिला गुजरेगा। उन रास्तों को चमकाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर जीपीओ चौक को भी रंगा गया है। इस दौरान चौक पर बने ज़ेबरा क्रासिंग को नए अंदाज में बनाया गया। जिसमें चौक की भव्यता और उसके ऐतिहसिक महत्व को पेश किया गया है। 

मनपा ने जेब्रा क्रॉसिंग की काली और सफ़ेद पत्तियों की जगह लाला और सफ़ेद पट्टियों का इस्तेमाल किया है। जहां-जहां काली पट्टी थी उसकी जगह लाल रंग से पेंटिंग की गई है। वहीं पहले जब चिट्टी भेजा जाता था उसे उकेरा गया है। इसी के साथ पीला रंगा दिया गया है। 

मनपा ने ऐसा केवल जीपीओ चौक पर नहीं। बल्कि शहर के अलग अलग हिस्सों में इस तरह की ज़ेबरा क्रासिंग बनाई गई है। चौक पर बने नए तरह के ज़ेबरा क्रासिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।