logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

औंधे मुंह गिरे सब्जियों के दाम, नागरिकों को महंगाई से मिली राहत 


नागपुर: महंगाई से जूझ रही जनता को बड़ी राहत मिली है। जो सब्जियां पिछले महीने सोने के भाव बिक रही थी, उनके दामों में भारी कमी देखी जा रही है। वर्तमान में टमाटर चिल्लर में ८ रुपय प्रति किलो से बिक रहा है। जबकि बैंगन की कीमत छह रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा मूली के दाम 20, मेथी २20, प्याज 10, पालक 20 और चौलाई 20 रुपये किलो बिक रही है। 

गर्मी बढ़ने के साथ ही सब्जियों की कीमत में काफी उछाल देखने को मिलता है। अमूमन मार्च में सब्जियों के भाव ज्यादा होते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिन पूर्व हुई बारिश के कारण सब्जियों की आवक बढ़ गई है. जिसके चलते सब्जियों के दाम स्थिर बने हुए है। नागपुर स्थित कॉटन मार्केट की आढ़तियों की मानें तो अगले एक महीने सब्जियों की सप्लाई और बढ़ेगी लेकिन दाम में कोई इजाफा देखने को नहीं मिलेगा।

रोजाना 110-120 गाड़ियों की अवाक

मार्च के दूसरे सप्ताह में भी की आवक बड़े पैमाने पर हो रही है। कॉटन मार्केट बाजार में रोजाना ११० से १२० गाड़ियों की आवक हो रही है। कमोबेश अगले एक महीने तक आवक में बढ़ोतरी सिलसिला जारी रहेगा। जिसके चलते सब्जियों की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कोई आसार नहीं है।

सप्लाई बढ़ने से सब्जियों के दाम स्थिर

कॉटन मार्केट के आढ़तिया राम महाजन ने कहा, "नागपुर में फरवरी माह से ही सूर्य देव तपने लगे थे। बढ़ती गर्मी और उमस का सबसे ज़्यादा असर सब्जियों के उत्पादन पर भी पड़ता है।हालांकि इस वर्ष मार्च में हुई बारिश के चलते उत्पादन पर किसी तरफ़ का असर देखने को नहीं मिला है। कॉटन मार्केट में सब्जियों की सप्लाई बढ़ने से दाम स्थिर बने हुए है।

चिल्लर में बिक रही सब्जियों के दाम 

क्रमांक 

सब्जी 

कीमत प्रति किलों (चिल्लर में)

1

टमाटर

8

2

बैगन 

6

3

मूली 

20

4

मेथी

20

5

प्याज़ 

10

6

पालक

20

7

चौलाई भाजी

20

8

मिर्ची

40

9

 पत्तागोभी

10

10

 कच्चा आम

40-90