logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर में हत्याओं का दौर जारी, जरीपटका में फिर एक युवक की हत्या


नागपुर: एक समय मध्य भारत के सबसे सुरक्षित शहरो में गिने जाने वाले नागपुर की कानून व्यवस्था दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। शहर में हत्या करना आम हो गया है। रोजाना किसी न किसी क्षेत्र से हत्या, हत्या की कोशिश, लूटपाट की घटना सामने आ रही है। गुरुवार को जरीपटका थाना अंतर्गत रिपब्लिकन नगर में श्रवस्ती बुद्ध विहार के पीछे एक युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान श्रेयांश पाटिल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हालांकि, हत्या क्यों और किसने की अभी तक सामने नहीं आया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक श्रेयांश पाटिल बताया जा रहा जो कि श्रावस्ती बौद्ध विहार के पास रिपब्लिकन नगर गली नंबर 5 में अपने परिवार के साथ रहता था। परिवार में माता-पिता सहित तीन भाई और एक बहन है। श्रेयांश जरिपटका स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता था। सूत्रों की माने तो श्रेयांश को गांजा पीने और एमडी की लत थी। 

बीती रात उसका हुडको कॉलोनी परिसर में किसी बात को लेकर कुछ अज्ञात युवकों से झगड़ा हुआ था। हालांकि इस झगड़े में वह अपनी जान बचाकर घर भाग कर आया था। गुरुवार दोपहर करीब 12:00 के दौरान उसे दो युवक घर पर बुलाने आए थे। वह घर के पास ही स्थित श्रावस्ती बौद्ध विहार के पास इन युवकों से मिलने पहुंचा था। 

जहां थोड़ी सी बहस बाजी के बाद ही युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर श्रेयांश को मौत के घाट उतार दिया और वहां से भाग निकले। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी दिखाई दिए हैं जिसके आधार पर ही पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सूत्रों की माने तो पैसों के पुराने विवाद के चलते ही यह झगड़ा हुआ है। जरिपटका पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है।