logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Railway Station Redevelopment Project: हैरिटेज समिति से मिली हरी झंडी, अब काम में आएगी तेजी


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना (Nagpur Railway Station Redevelopment Project) को हेरिटेज संवर्धन समिती ने हरी झंडी दे दी है। गुरुवार को मनपा मुख्यालय के रचना विभाग में बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में परियोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद समिति ने अपनी मंजूरी दे दी। इसी के साथ समिति ने महल स्थित पाताळेश्वर द्वारा के जीर्णोद्धार प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी है। 

ज्ञात हो कि, रेलवे मंत्रालय ने नागपुर रेलवे स्टेशन को वर्ल्डक्लास बनाने का निर्णय लिया है। कुल 589.22 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास होगा। बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का भूमिपूजन किया गया था। इसके बाद स्टेशन के पूर्वी भाग से इसका काम शुरू भी हुआ, लेकिन स्टेशन के इतिहास और बिल्डिंग की भव्यता को नुकसान पहुंचने की आशंका के कारण काम पर रोक लगा दी गई थी। वहीं आज समिति ने इसे अपनी हरी झंडी दे दी। 

पुनर्निर्माण में ये सुविधाएं होंगी विकसित 

नागपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना को 36 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना में पश्चिम की ओर हेरिटेज स्टेशन भवन को उसके मूल गौरव में पुनर्स्थापित करना शामिल है। पुनर्विकसित स्टेशन में सभी यात्री सुविधाओं के साथ एक विशाल छत प्लाजा होगा। आगमना और प्रस्थान का अलग अलग रास्ते। स्टेशन को मल्टीमॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे यात्री यहीं से मेट्रो, सिटी बस और अन्य परिवहन लेकर सीधे अपने गंतव्य तक पहुँच सके। 

सभी बिल्डिंग होंगी ग्रीन 

पुनर्विकसित स्टेशन भवन में 28 लिफ्ट और 31 एस्केलेटर लगाए जायेंगे। इसी के साथ स्टेशन पर बहुस्तरीय पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध होगी। रेलवे ने स्टेशन का डिजाइन दिव्यांग अनुकूल बनाया है। इसी के साथ बड़े-बड़े वोटिंग रूम भी बनाए जाएंगे। जिससे यात्रियों को ट्रेन के लेट होने या समय से पहले पहुंचने पर आसानी से बैठ सकें। पुनर्विकसित इमारतें हरित इमारतें होंगी जिनमें सौर ऊर्जा, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की सुविधा होगी।