logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी में जमकर बरसे बादल, सुबह आठ बजे तक 75.5 मिमी बारिश दर्ज


नागपुर: जिले में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश लागातार जारी है। बुधवार रात से शूरू हुई बारिश गुरुवार को भी जारी रही। बुधवार को जहां 164 मिमी बारिश हुई थी। शुक्रावर को मौसम विभाग द्वार जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में जिले के अंदर 75.5 मिमी बारिश हुई। बुधवार के मुकाबले बारिश में भले कमी आई हो लेकिन, इसके बावजूद कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिती देखी गई।

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने लिया जायजा

बुधवार गुरुवार को नागपुर जिले में हुई जोरदार बारिश और उसके बाद बने बाढ़ के हालातों की जानकारी उपमुख्यमंत्री और जिले के पालकमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ली। उपमुख्यमंत्री ने मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी और जिलाधिकारी बिपिन इटनकर के साथ बैठक की ओर स्थिती का जायजा लिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने तुरंत नुकसान का पंचनामा कर राहत देने का आदेश भी दिया।

मनपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

शहर में जारी भारी बारिश को देखते हुए नागपुर महानगर पालिका ने जरूरी कदम उठाना शूरू कर दिया है। इसी क्रम में मनपा ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जहां नागरिक किसी भी आपातकाल के समय फोन कर जरुरी मदद हासिल कर सकते हैं। शहर के सभी 10 जोन के यह नंबर जारी किया गया है।

देखें वीडियो: