logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

आठ घंटे की बारिश से शहर को किया जलमग्न, लोगों के घरों में घुसा पानी


नागपुर: बुधवार रात को शुरू हुई मूसलाधार बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही। इस दौरान बारिश ने अपने तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए 164 मिमी बारिश दर्ज की गई। 29 साल में पहली बार नागपुर शहर या जिले में आठ घंटे में इतनी बारिश हुई है। वहीं मूसलाधार बारिश के कारण शहर पानी पानी हो गया। नदी नालों उफान पर आगए जिससे उनके आसपास रहने वाले परिसरों और घरों में पानी घुस गया। जिसके कारण नागरिकों को समस्या का सामना करना पडा।

नाग नदी में आई बाढ़

लागातार बारीश के कारण शहर के मध्य से बहने वाली नाग नदी में उफान आगया। जिसके कारण आसपास की झोपड़पट्टियों में पानी घुस गया। नंदनवन, भांडे वाड़ी, वथोड़ा सहित अनेक परिसरों में पानी जमा होने की बात सामने आईं है। वहीं प्रभावित लोगों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। कई लोगों को पास पास की स्कूलों में रखा गया है। वहीं बारिश रुकने के बाद प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

कई हाय सोसाइटी में भी पानी जमा

शहर के निचले इलाकों के साथ साथ शहर के पॉश इलाकों में भी पानी जमा देखा गया। कई अपार्टमेंट पानी में डूबे दिखे। पड़ोले चौक, शंकर नगर, मंगलमूर्ति चौक में पानी घुटनों तक भरा रहा। सड़क तालाब में तब्दील हो गई। वहीं आसपास के घरों में भी पानी घुस गया। जिसके कारण नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद अग्निशमन विभाग द्वार जमा पानी को निकालने काम किया जा रहा है। वहीं कइयों द्वार खुद ही डीजल पंप की मदद से पानी को बाहर फेंक जा रहा है।

 

अंबाझारी तालाब हुआ ओवर फ्लो

बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से शहर का अंबाझरी तालाब ओवर फ्लो हो गया। बीते दिनों हुई बारिश से तालाब में पानी जमा हो गया था लेकिन ओवर फ्लो के लिए वह नाकाफी था। मौसम विभाग ने बीते दिनो जितनी बारिश हुई थीं वैसे ही बारिश कई दिनों तक होती तो तालाब ओवर फ्लो होता। लेकिन कल की बारिश ने उसे रात भर में ही भर दिया।

देखें वीडियो: