logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

राजेंद्र जैन होंगे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा उपचुनाव उम्मीदवार, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने किया नाम का ऐलान


नागपुर/गोंदिया: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव (Rajyasabha By-Election) के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र जैन (Rajendra Jain) को प्रत्याशी घोषित किया है। करीब लंबे मंथन के बाद उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (DCM Sunetra Pawar) ने जैन के नाम का ऐलान किया है। जैन को एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल (Prafull Patel) का बेहद करीबी माना जाता है। ज्ञात हो कि, राज्यसभा सीट के लिए एनसीपी में कई नेताओं के नाम की चर्चा चल रही थी। जिसमें मंत्री छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) का नाम भी शामिल था।

आपको बतादें कि, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। जिसके कारण उन्होंने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। पवार के इस्तीफा पश्चायत एनसीपी कोटे कौन राज्यसभा जाएगा इसको लेकर चर्चा जोरशोर से शुरू थी। राज्यसभा के लिए कई नेताओं के नाम चर्चा में बने हुए थे, लेकिन आखिर में पवार ने जैन के नाम पर अंतिम मुहर लगाई। 

छगन भुजबल फिर पिछड़े