logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शादी का झांसा कर किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 


नागपुर: शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर सीताबर्डी पुलिस ने आरोपी खिलेश घनश्याम माहुले  (27, वार्ड नंबर 04 कामठा टोळी,कामठा, गोंदिया) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता के माता-पिता नहीं है, वह अपनी नानी के साथ रहती है और केयर टेकर का काम करती हैं। वहीं आरोपी एक निजी होटल में वेटर का काम करता है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 2016 में आरोपी और पीड़िता की मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फ़ोन पर  बात होने लगी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। 2018 में आरोपी को होटल क्रीम सेंटर में नौकरी लग गई, इसके बाद वह नागपुर में आकर गिरिपेठ स्थित एक फ्लैट किराए में लेकर रहने लगा। 

साल 2018 में आरोपी खिलेश ने फोन कर युक्ति को बताया कि उसका एक्सीडेंट हुआ था । जिसके बाद पीड़िता आरोपी से मिलने आरोपी के फ्लैट पर गई। जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनायें। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग जगह पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। जब भी पीड़िता ने उसे शादी करने के लिए कहा तो बहाना करते हुए आरोपी शादी करने से उसे टाल मटोल करता रहा। करीब पिछले 5 सालों से यह सिलसिला जारी था। 

4 जनवरी 2023 के दरमियान पीड़िता ने जब आरोपी पर शादी करने के लिए फिर से दबाव बनाया तो आरोपी ने गाली गलौज के बाद उसके साथ मारपीट की और देख लेने की धमकी  दी। आखिरकार पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376(2),एन,323,504,506 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपी को पुलिस में कोर्ट ने भी पेश किया जहां कोर्ट ने 20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया है।