logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हनुमान चालीसा पढ़ना महिलाओं के लिए हुआ लाभ कारी, सरकार 10 हजार मासिक भत्ता देने का किया ऐलान 


नागपुर: हनुमान चालीसा का पढ़ना महिलाओं के लिए लाभकारी हो गया। राज्य सरकार ने सभी को 10 हजार रूपये मासिक भत्ता देने का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ हर साल पांच प्रतिशत की वृद्धि करने का आश्वासन दिया गया है। बुधवार को महाराष्ट्र राज्य जीवनोन्नति अभियान के परियोजना निदेशक विश्वास सिद ने जिला प्रबंधक स्वाति वानखेड़े के माध्यम से यह निर्देश जारी किया गया है। 

ज्ञात हो कि, मानदेय के लिए वर्धा जिले में बचत समूह के लिए कार्यरत 42 वार्ड यूनियन प्रबंधक महिला संविधान चौक पर पिछले 10 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठीं हुई थी। लेकिन इसके बावजूद कोई भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा था। प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया। हालांकि, पुलिस ने सभी को आंदोलन स्थल पर ही रोक लिया। 

जारी निर्देशों के अनुसार, वार्ड टीम मैनेजर महिलाओं के साथ तीन हजार, चार हजार, पांच हजार रुपये के अनुबंध को कुल 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा. इसमें हर साल पांच फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। इसी के साथ घाटे में चल रहे वार्ड समूहों को सामूहिक निवेश कोष सीआईएफ कोष उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।