logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: माहुली-सालई पुल का पुनर्निर्माण कार्य फिर से हुआ शुरू, क्षेत्र के नागरिक कम समय में तय कर पाएंगे लंबी दूरी


नागपुर: पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाले माहुली-सालई पुल का पुनर्निर्माण कार्य 55 करोड़ की लागत से पुनः शुरू कर दिया गया है. इस निर्माण से आने वाले समय में माहुली-सालई गांव के नागरिकों को आवागमन के लिए कम समय में अधिक दूरी तय करने का रास्ता साफ हो जाएगा.

माहुली-सालई पुल का निर्माण 2014 के बाद 12 करोड़ रूपए की लागत से किया गया था. इसी बीच आई बाढ़ के कारण पुल के दो पिल्लर बाढ़ में बह गए थे. पुल टूट गया, और दो युवकों की मौत भी हो गई थी. अब वर्तमान में इस पुल को पुनः 55 करोड़ रुपए की लागत से पुनः निर्माण किया जा रहा है. 

इस पुल को पुरी तरह से तोड़ कर नया बनाया जा रहा है. इस पुल निर्माण से माहुली-सालई सहित आस पास के गांव के नागरिकों को आवागमन में लगने वाले समय में बचत होगी. ज्ञात हो कि इस पुल का मुद्दा विधानसभा चुनाव के समय काफी गर्म था.