logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: वेकोलि प्रशासन के तानाशाही रवैये से गोंडेगांव के निवासी परेशन, विविध समस्याओं के निराकरण की मांग


नागपुर: पारशिवनी तहसील के गोंडेगांव ग्राम पंचायत के नागरिक वेकोलि कामठी उपक्षेत्र एवं गोंडेगांव प्रोजेक्ट के तानाशाही रवैया से परेशान हो गए हैं. इसे लेकर गोंडेगांव के नागरिकों ने शासन प्रशासन से गोंडेगांव ग्राम पंचायत की विविध समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है.

गोंडेगांव ग्राम पंचायत के पुनर्नवसन का मुद्दा 1992 से शुरू होने के 32 साल बाद भी प्रकरण का निराकरण आज तक नही हो पाया है. जबकि गोंडेगांव प्रोजेक्ट एवं कामठी उपक्षेत्र के द्वारा मिट्टी के बड़े बड़े कृत्रिम पहाड़ बना दिए गए हैं. इन पहाड़ों के कारण किसानों के खेतों में आने जाने का रास्ता भी बंद हो गया है. 

वेकोलि द्वारा अपनी सीमा को लेकर लाल झंडे लगाए गए हैं. उसके बाद भी मिट्टी एवं कोयला पत्थर डालें जा रहें हैं. वेकोलि प्रबंधन द्वारा डाली जा रही मिट्टी के कारण आवागमन के मार्ग से लेकर बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था भी पूरी तरह से ठप्प हो गई है. स्थानीय नागरिकों ने शासन प्रशासन से समस्या निवारण की मांग की है.