logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

RTMNU Exam: 29 जून को होने वाले सभी पेपर स्थगित, बकरा ईद के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिया निर्णय


नागपुर: बकरा ईद (ईद उल-अज़हा) को देखते हुए राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय (Rashtrasant Tukdoji Maharaj Nagpur University) प्रशासन ने 29 जून को होने वाली परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। वहीं 29 तारीख को होने वाली परीक्षा अब रविवार नौ जुलाई को होगी। 

परीक्षा नियत्रक डॉ. प्रफुल साबले ने परिपत्र जारी कर बताया कि, 29 जून को बक़रीद का त्योहार है। लिहाज़ा इस दिन आयोजित होने वाली सभी लिखित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया। पहले सेशन में बीसीए फर्ट्स सेमेस्टर, बीकॉम थर्ड सेमेस्टर, बीसीसीए सेकंड सेमेस्टर, एम कॉम सेकेंड सेमेस्टर, बीए सिक्स सेमेस्टर के विषय शामिल है। जबकि दूसरे सेशन में बीएससी फोर्थ सेमेस्टर, एमएससी 1st सेम, BA रूरल 2nd सेम, BA 4th सेम , एमसीए 2nd सेम, बीफार्म 5th सेम और एमबीए 2nd सेम की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। अब इन परीक्षाओं को रविवार 9 जुलाई को आयोजित की जाएगी। डॉ साबले ने बताया कि सुबह के सेशन में 12 जबकि दोपहर के सेशन में 35 विषय स्मेत कुल 47 विषयों की परीक्षाओ की तारीख़ो को आगे बढ़ाया गया है।