logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्रिकेट वर्ल्ड कप का रोमांच होगा दोगुना! T20 में खेलेंगे 20 देश, वनडे में आया 'सुपर-7' का नया नियम; देखें पूरा शेड्यूल ⁕
  • ⁕ "योग्य समय देवभाऊ देश का नेतृत्व करें, पांडुरंग से मन्नत मांगूंगा...", महायुति के मंत्री दत्तात्रय भरणे का बड़ा बयान ⁕
  • ⁕ कर्जमाफ़ी के बाद Devendra Fadnavis ने किसानों को दी बड़ी राहत, 48 हजार करोड़ का लंबित बिजली बिल माफ़ करने का किया ऐलान; दिन में मिलेगी मुफ्त बिजली ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल में कैदियों का हंगामा, जेल अधिकारियों को दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ Yavatmal: फर्जी सोयाबीन बीज बेचकर किसानों से धोखाधड़ी, बीज कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज ⁕
  • ⁕ Akola: 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत समिति का सहायक कार्यक्रम अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, तकनीकी सहायक भी आरोपी ⁕
  • ⁕ Amravati: अपराधियों ने युवक पर हमला कर काटा हाथ, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; दिन दहाड़े हुई घटना से मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

RTMNU Senate Election: MVA को झटका, ABVP ने आठ सीटों पर किया कब्ज़ा


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (RTMNU) के सीनेट चुनाव (Senate Election) का परिणाम आ गए हैं। जिसके अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सीनेट की 10 सीटों में से आठ सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है। वहीं महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के केवल दो उम्मदीवार ही जीत पाए। इस परिणाम को एमवीए के लिए बड़ा झटका माना जारहा है।

आरक्षित सीटों पर एबीवीपी का कब्ज़ा

जारी परिणाम के अनुसार, सीनेट की 10 सीटों में से आठ सीटों पर एबीवीपी के उम्मीदवारों को जीत मिली है। ओपन की तीन तो आरक्षित वर्ग की सभी पांच सीट शामिल है। जारी परिणाम के अनुसार अनुसूचित जाती सीट से प्रथमेश फुलेकर जीते है. जबकि अनुसूचित जमाती से दिनेश शेराम, एन.टी से वामन तूर्के, ओबीसी से सुनील फुडके और महिला वर्ग से रोशनी खेलकर विजयी हुई है। वहीं अभी खुले वर्ग की पांच सीटों के वोटों की गिनती जारी है। वहीं सामान्य वर्ग से विष्णू चांदे, अजय चव्हाण, मनीष वंजारी को जीत मिली है। 

कार्यकर्ताओं ने रंग उड़ा मनाया जश्न 

सीनेट के परिणाम आते-आते आधी रात हो गई। वहीं जीत दीखते ही एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जश्म मानना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमनालाल बजाजा प्रशासनिक ईमारत के पास जमा हुए और रंग-गुलाल और फटाके फोड़कर जश्न मनाया। जो सुबह तक जारी रहा। 

महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका

स्नातक और शिक्षक चुनाव में भाजपा को पटखनी देने के बाद महाविकास अघाड़ी के नेताओं में बड़ा उत्साह का माहौल था। कांग्रेस विधायक अभिजीत वंजारी और डॉ. बबनराव तायवाडे ने स्नातक चुनाव में भाजपा को दिए झटके के बाद सीनेट चुनाव में भी महाविकास अघाड़ी प्रत्याशियों के जीत का दावा किया था। हालांकि, चुनाव परिणाम दावे के विपरीत निकला। एमवीए के प्रत्याशी जीत के करीब भी नहीं दिखे। इस परिणाम से एमवीए को एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। 

विभाग में भाजपा की वापसी के संकेत 

स्नातक चुनाव और शिक्षक चुनाव में भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। स्नातक चुनाव में जहां बीजेपी अपनी 55 साल पुरानी सीट हार गई, वहीं शिक्षक चुनाव में 12 साल बाद हार का सामना करना पड़ा। वहीं विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव में एबीवीपी ने जिस तरह से जीत हासिल की है उसके बाद से यह चर्चा शुरू हो गई है कि, दो साल पहले भाजपा ने जो भूमि खोई थी उसे वापस पाना शुरू कर दिया है।