logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दुर्घटना रोकने आरटीओ का नया उपक्रम, अब समृद्धि पर फ्री नाइट्रोजन और पंचार


नागपुर: हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग पर तमाम कोशिशों के बाद भी दुर्घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है। इन हादसो में अब तक सैकड़ो लोगों की जान जा शुकी है। वहीं बढ़ी संख्या में लोग घायल भी हुई हैं। इन सब को देखते हुए परिवहन विभाग ने नया उपाय किया है। इसके तहत अब समृद्धि पर चलने वाले वाहनों को फ्री में नाइट्रोजन और टायर में होने वाला पंचर बना के मिलेगा। प्रयोग के तौर पर इसकी शुरुआत शिरडी और नागपुर में हो चुकी है।

नागपुर और शिर्डी के बीच लगातार बढ़ रहे हादसों की संख्या चिंता का विषय बनती जा रही है. कई हादसों की एक वजह खराब टायर भी होते हैं। टायरों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार ने 9 जून को सीईटी कंपनी के सहयोग से शिरडी में नि:शुल्क नाइट्रोजन फिलिंग व पंक्चर रिपेयर, टायर निरीक्षण व अन्य सुविधाओं का शुभारंभ किया। शिरडी के बाद नागपुर में भी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (नागपुर) राजाभाऊ गीते ने बुधवार को समृद्धि प्रवेश द्वार पर यह सेवा शुरू की। जल्द ही छत्रपति संभाजी नगर में भी इस सेवा का परीक्षण किया जाएगा।

महामार्ग पर प्रतिदिन 15 हजार वाहन

नागपुर-शिरडी के बीच कुल 20 प्रवेश और गंतव्य बिंदु हैं। हाल ही में खोले गए शिरडी-घोटी के लिए दो और प्रवेश द्वार हैं। इस हाईवे पर रोजाना करीब 15 हजार वाहन गुजरते हैं। लगभग 70 प्रतिशत वाहन तीन शहरों नागपुर, शिर्डी, औरंगाबाद से होते हुए गंतव्य तक प्रवेश करते हैं और जाते हैं। तो इस जगह टायर में नाइट्रोजन हवा भरी जाएगी. नाइट्रोजन हवा टायर को ज़्यादा गरम नहीं करती है।

इससे आएगी हादसों में कमी

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजाभाऊ गीते ने कहा, "परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार की परिकल्पना से शिरडी के बाद नागपुर में नि:शुल्क नाइट्रोजन वायु, पंचर मरम्मत एवं अन्य सुविधाएं प्रारंभ की गईं। माना जा रहा है कि इससे हादसों में कमी आएगी।