logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पटोले के आवास पर सराफा व्यापारी का हंगामा, पिए डांगे पर लगाया फंसाने का आरोप; देखें वीडियो


नागपुर: महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) के नागपुर स्थित आवास पर सोमवार को एक सराफा व्यापारी ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने नाना के पिए उमेश डांगे (Umesh Dange) पर धोखा देने का आरोप लगाया। हंगामा करने वाले कारोबारी का नाम नितिन साल्वे है, उनकी इतवारी के टांगा स्टैंड (Itwari, Tanga Stand) परिसर में ज्वेलरी में दुकान है। 

सराफा कारोबारी ने बताया कि, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को लेकर हमने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नाना पटोले को आमंत्रित किया था। इसके लिए बकायदा हमने पटोले और उनके पिए डांगे से मुलाकात की थी। जिसके उन्होंने आने का हामी भी भरी थी। लेकिन समय देने के बावजूद वह कार्यक्रम में नहीं आएं।"

लगातार डांगे के संपर्क में था

साल्वे ने बताया कि, "मैं पिछले 15 दिनों से उमेश डांगे के संपर्क में था। मैं उन्हें समय-समय पर अपडेट करता रहा। उमेश डांगे को कार्यक्रम में पर्चे छपवाने से लेकर पोस्टर व बैनर लगाने तक की जानकारी भी दी। डांग ने मुझे यह भी बताया था कि नाना पटोले आएंगे। लेकिन बाद में वे मुझसे बचने लगे। मेरा फोन नहीं उठाया, मुलाकात नहीं की। हमने पूरी तैयारी की, यह सोचकर कि पटोले अपने वादे के मुताबिक कार्यक्रम में आएंगे।

कार्यक्रम में ढाई लाख रूपये किए खर्च 

सराफा कारोबारी ने बताया कि, इस आयोजन के लिए हमने गांधी चौक से कार्यक्रम स्थल तक पोस्टर, बैनर, गेट आदि लगा रखे थे। कार्यक्रम का आयोजन पुणे के प्रफुल्ल मतेगावरकर ने किया था। सराफा बाजार मित्र परिवार पिछले 8 दिनों से इसकी तैयारी कर रहे थे। हमने इसके लिए दो से ढाई लाख रुपए खर्च किए। लेकिन उमेश डांगे की वजह से हमारी एसोसिएशन बदनाम हो गई। हमें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।