logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रनर निकिता राउत डोपिंग टेस्ट में हुई फेल, नाडा ने लगाया तीन साल का बैन


नागपुर: अंतराष्ट्रीय रनर निकिता राउत (International Runner Nikita Raut) पर तीन साल का बैन लग गया है। डोपिंग टेस्ट में फेल होने के बाद राष्ट्रीय डोपिंग विरोधी संस्था (NADA) ने रविवार को यह कार्रवाई की। इसकी सुचना एथलेटिक इंटीग्रिटी यूनिट (AIU) को दे दिया है। ज्ञात हो कि, निकिता शहर की तीसरी खिलाडी है जिस पर एंटी डोपिंग कार्रवाई की गई है।

नाडा ने पिछले दिनों धावक के यूरिन का नमूना लेकर उसकी जांच की। जांच में पाया गया कि निकिता ने 19-नॉरएंड्रोस्टेरोन (19-Norandrosterone) (एक प्रतिबंधित अनाबोलिक स्टेरॉयड) लिया था। जानकारी के अनुसार इंटरनेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन (International Athletics Federation) द्वारा यह पदार्थ 30 वर्षों के लिए बैन हैं, जिसे मुख्य रूप से मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाता है। रीपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नाडा ने रविवार को निकिता पर तीन साल का बैन लगा दिया। 

बता दें कि, अंतिम वर्ष बेंगलुरु में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व निकिता ने किया था। जिसमे वह 5000 मीटर दौड़ में जीत के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।