logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ग्रामीण पुलिस हुई मैनेज! रेड के 24 घंटे बाद बुकी बोमा ने फिर दी पार्टी; रशियन डांसर भी बुलाई


नागपुर: अपराधियों में पुलिस का खौफ समाप्त होने लगा है, या ये कहें की अब वह मैनेज होने लगी है। रविवार को जिले में हुई एक घटना से यह सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, शनिवार को कलमना थाना अंतर्गत पुलिस ने एक अनधिकृत पार्टी पर छापा मारा था। क्रिकेट बुकी आशीष कुकड़े उर्फ़ बोमा द्वारा आयोजित इस पार्टी में पुलिस ने एक करोड़ का सामान सहित 28 लोगों को भी गिरफ्तार किया था। लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से बुकी पर कोई असर नहीं हुआ। कार्रवाई के 24 घंटे बाद बुकी ने ग्रामीण इलाके में दोबारा पार्टी देकर पुलिस को भत्ता साबित कर दिया। यही नहीं इस बार रशियन युवतियां भी बुलाई गई। पार्टी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बिना कार्रवाई के ही लौट आई। जिसके बाद से पुलिस के मैनेज होने की चर्चा शुरू हो गई। 

क्रिकेट बुकी आशीष कुकड़े उर्फ़ बोमा का शनिवार को जन्मदिन था। अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में उसने कलमना थाना अंतर्गत रिजवान लॉन में शराब पार्टी का आयोजन किया था। बिना अनुमति आयोजित इस पार्टी की जानकारी लगते ही डीसीपी जोन 5 श्रावण दत्त ने टीम का गठन कर रेड मारी। इस दौरान पुलिस ने एक करोड़ से ज्यादा का सामान जब्त करते हुए 28 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बुकी कुकड़े ने 24 घंटे के बाद दोबारा पार्टी दी। 

हालांकि, इस बार शहर की सीमा के अंदर नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में यह पार्टी दी। शनिवार के मुकाबले बुकी बोमा ने रविवार को और आलीशान पार्टी दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा रोड स्तिथ किसी परिसर में यह पार्टी दी गई। पिछली बार से सबक लेते हुए बुकी ने इस बार आबकारी विभाग से बाकायदा शराब पिलाने का लाइसेंस लिया और अपने सहयोगियों को जमकर शराब पिलाई। यही नहीं इस दौरान रशियन डांसर भी बुलाई गई। 

30 से 35 पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी की जानकारी मिलते ही ग्रामीण पुलिस के 30 से 35 अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहुंचते ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पुलिस को देखने ही वहां अफरा तफरी मच गई। लेकिन कुछ समय रुकने के बाद वह सभी बिना कार्रवाई किए ही लौट गई। वहीं यह जानकारी सामने आने के बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। यह चर्चा शुरू हो गई है कि, क्या ग्रामीण पुलिस मैनेज कर लिया गया? हालांकि, पुलिस विभाग की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।