logo_banner
Breaking
  • ⁕ MLC Election: महाविकास आघाड़ी का दबदबा, 5 में से 3 सीटों पर जीत, नागपुर में भाजपा और मुख्यमंत्री को बड़ा झटका ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

सोशल मीडिया और व्हाट्सप के जरिए नायलॉन मांझा की बिक्री, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार 


नागपुर: संक्रांति के दिन करीब आने आते ही नायलॉन मांझे की बिक्री की मांग बढ़ जाती है। हालांकि, प्रशासन ने मांझे की बिक्री पर रोक लगाई हुई है, लेकिन इसके बावजूद अवैध तरीके से इसकी बिक्री जारी है। पुलिस लगातार इस पर काबू पाने के लिए लगातार रेड और कार्रवाई कर रही है। इसी बीच एक बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जिसके तहत अब सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए नायलॉन मांझा की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम सितांशु मोहन महंतो (20, कोरडी), राज जीवन भोगंडे (20, सावनेर) और सौरभ पुरुषोत्तम काटकर (21, केलवाद, सावनेर) निवासी है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 151 मांझे कुल कीमत 1,11,30 का माल जब्त किया। 

मिली जानकारी के अनुसार, कोरडी पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली थी कि, आरोपी सितांशु मोहन महंतो प्रतिबंधित मंजे की बिक्री कर रहा है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारा, जहां पुलिस ने को 151 चकरी, जिसकी कुल कीमत 1,11,130 रूपये का प्रतिबंधित मांझा मिला। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर इतनी बड़ी मात्रा में मांझा कहा से लाया यह सवाल किया। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसने यह मांझा आरोपी राज जीवन भोगंडे से ख़रीदा है। आरोपी के जानकारी के आधार पर पुलिस ने सावनेर से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दूसरे आरोपी ने तीसरे आरोपी की जानकारी दी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी सौरभ पुरुषोत्तम काटकर के घर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में प्रतिबंधित माझा की बिक्री करने की जानकारी सामने आई। कोरडी पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

ऑनलाइन के जरिये मिले आर्डर 

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि, सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए आर्डर दिए गए। आरोपियों ने बताया कि, मांझा खरीदने वाले उन्हें फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप्प के जरिए संपर्क करते हैं। आर्डर देने के बाद पैसे लेकर एक जगह पर बुलाया जाता है। इसके बाद पैसे लेने के बाद मांझे की चकरी दे दी जाती है। अभी तक केवल खुले में प्रतिबंधित माल की बिक्री होती थी, वहीं सोशल मीडिया के जरिये होने वाले इस बिक्री से पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।