logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संभाजी भिड़े पहुंचे नागपुर, वंचित बहुजन अघाड़ी ने किया विरोध; पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया


नागपुर: शिव प्रतिष्ठान के प्रमुख संभाजी भिड़े उर्फ़ गुरूजी  बुधवार को नागपुर पहुंचे। शहर के आज्ञाराम देवी चौक स्थित गीता मंदिर में उनका कार्यक्रम था। श्रीशिवप्रतिष्ठान हिन्दुतान नागपुर द्वारा इसी में शामिल होने के लिए वह पहुंचे थे। भिड़े के कार्यक्रम का वंचित बहुजन अघाड़ी ने विरोध करने का ऐलान किया था। इसी के मद्देनजर शाम को वंचित के कई कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और विरोध किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया। 

संभाजी भिड़े अपने कट्टर हिंदूवादी और विवादित बयानों को लेकर जाने जाते हैं। इसी को देखते हुए वंचित ने भिड़े के कार्यक्रम का विरोध करने का ऐलान किया था। इसी को देखते हुए शाम को वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल के बाहर जमा हुए भिड़े के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। इस दौरान आंदोलनकारियों ने संभाजी भिड़े वापस जाओ की नारेबाजी करते हुए काले झंडे भी दिखाए।  

विरोध को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था। आंदोलनकर्मियों के आक्रामक होते देख पुलिस ने वंचित के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया। करीब 20 से-25 कार्यकर्ताओं में हिरासत में लिया।

समर्थको ने लगाए नारे 

वंचित के विरोध को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में भिड़े गुरूजी समर्थक भी मौजूद थे। विरोध होते देख समर्थको ने भी नारे बाजी शुरू कर दी। इस दौरान गुरूजी समर्थक और कार्यक्रम को कवर करने पहुंचे मीडिया के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। आयोजन करने वालों ने कार्यक्रम से मीडिया को भी दूर रखा हुआ था।