logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

2025 में संघ के 100 साल होंगे पूरे, प्रवीण दटके ने सरकार से स्मारक बनाने की मांग 


नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 2025 में 100 साल पुरे होने वाले हैं। इसको लेकर संघ लगातार अपने काम में लगा हुआ है। इसी बीच संघ के एक शताब्दी पुरे होने के उपलक्ष्य में नागपुर के अंदर एक स्मारक बनने की मांग सरकार से की गई है। और यह मांग किसी और ने नहीं नागपुर भाजपा अध्यक्ष और विधायक प्रवीण दटके ने विधान परिषद में की। 

विधान परिषद में विविध मांगो को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान दटके ने नागपुर में संघ के 100 वर्ष पुरे होने पर पूर्व संघ प्रमुखों को समर्पित एक स्मारक बनाने की मांग की। भाजपा विधायक ने कहा, "देशभक्ति से ओतप्रोत संघ के प्रमुख संस्था है। दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संस्था के 100 2025 में पुरे होने वाले हैं। उसको देखते हुए इस संस्था में जिन्होंने काम किया जैसे, डॉ. हेडगेवार, गोलवलकर गुरुजी ऐसे लोगों को सम्मान देते हुए नागपुर में एक स्मारक बनाया जाना चाहिए। इसके लिए मेरा सरकार से अनरोध है की वह नागपुर में इस स्मारक को बनाएं। 

अमोल मिटकरी ने किया विरोध 

दटके के इस मांग पर सदन के अंदर विरोध भी हुआ। राष्ट्रवादी कांग्रेस विधायक अमोल मिटकरी ने दटके की बात सुनते ही विरोध करने लगे। जिस पर भाजपा नेता ने उनसे अनुरोध करते हुए कहा कि, "आप के हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं। मुझे इसपर कुछ नहीं कहना है। लेकिन एक देशभक्त संस्था के लिए स्मारक बनाया जाना चाहिए।