logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सत्यनारायण नुवाल और डॉ. प्रकाश आमटे मानद डी. लिट उपाधि से होंगे सम्मानित, जनरल मनोज पांडेय हो सकते हैं शामिल


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (RTMNU) का 110वां दीक्षांत समारोह अप्रैल के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। विश्वविद्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार प्रसिद्ध व्यवसायी और सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष सत्यनारायण नुवाल (Satyanarayan Nuval) और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रकाश आमटे (Dr. Prakash Amte) को इस वर्ष मानद 'डी लिट' से सम्मानित किया जाएगा। 

ज्ञात हो कि, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शरद बोबडे को पिछले साल के दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा मानद डी लिट से सम्मानित किया गया था। विश्वविद्यालय का 110वां दीक्षांत समारोह कविवर्य सुरेश भट ऑडिटोरियम रेशमबाग में होगा। प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल व कुलाधिपति रमेश बैस ने भी समारोह में शामिल होने की हामी भर दी है।

जनरल मनोज पांडेय हो सकते हैं शामिल

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष टी. जी. सीताराम को विवि ने आमंत्रित किया है। साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि इस समारोह में देश के सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय भी शामिल हों। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि अभी जनरल पांडेय की तरफ से तारीखें नहीं मिली हैं।