logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मूसलाधार बारिश से जिले में बाढ़ जैसे हालात, राहत बचाव में उतरी एसडीआरएफ


नागपुर: बुधावर रात को शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शहर सहित ग्रामीण इलाकों से बहने वाले नदी नाले में उफान आ गया है। जिसके कारण आस पास के क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। लागातार बारिश के कारण हिंगना तहसील के हनुमान नगर इलाका जलमग्न हो गया। बाजू में बहने वाली नदी में बाढ़ आने के कारण पुरा इलाका जलमग्न हो गया। बारिश रुकते ही प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। वहीं इसमें एसडीआरएफ को भी लगाया गया। टीम ने सुबह आठ बजे बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालना शूरू किया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

जिले में सबसे जायदा बारिश हिंगना तहसील में दर्ज की गई है। लगातार बारिश के कारण तहसील के हनुमाननगर में बाढ़ आ गई। जिसके कारण कई लोग उसमें फंस गए। जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसी तरह उमरेड रोड स्थित एक फार्म हाउस में भी लोगों को फंसे होने की जानकारी मिली। जिन्हे सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम ने बोटो का इस्तेमाल किया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। फिलहाल राहत बचाव कार्य शूरू है। हिंगना सहित जिले के अधिकतर तहसीलों में भी ऐसी ही स्थिती देखी जा रही है। नदी नालों के आसपास वाले गांव ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

भारी बारिश से बही फसल

रात भर हुई बारिश से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। खेतो में बोई फसल पानी में बह गई। हिंगना, सावनेर, पाराशिवनी तहसील में सबसे ज्यादा नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। धान, सहित कई अन्य फसल पानी की भेंट चढ़ गई। इससे किसानों के ऊपर संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन और सरकार से जल्द से जल्द सहायता देने की मांग की है।

देखें वीडियो: