logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: यूट्यूब में देखकर नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, फिर किया कुछ ऐसा देख कांपे लोग


नागपुर: नाबालिग ने पहले युटुब में वीडियो देखकर खुद से अपनी प्रसूति कराइ। बच्चे के रोने से उसका राज सामने आ जाएग इस डर से नाबालिग ने बेल्ट से नवजात का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। यह सनसनीखेज मामला शुक्रवार को अंबाझरी थाना अंतर्गत सामने आया। नाबालिग की स्थिति गंभीर होने के बाद उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। नाबालिग नौवीं कक्षा की छात्रा है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार, एक साल पहले नाबालिग की इंस्टाग्राम पर एक युवक से पहचान हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। करीब दो महीने तक दोनों ने एक दूसरे के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत की। इस दौरान आरोपी युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे मिलने के लिए सिविल लाइन्स स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। जहां उसने उसे जबरदस्ती शराब पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। सबसे महत्वपूर्ण नाबालिग को आरोपी का केवल सरनेम याद है। 

 

खुद के साथ हुई इस घटना का युवती ने किसी को नहीं बताया। इसी दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई। नाबालिग ने यू-ट्यूब देखकर डिलीवरी के लिए जरूरी सामग्री जुटाई और घर में छिपा दी। शुक्रवार की दोपहर पेट दर्द शुरू हुआ। इसके बाद नाबालिग ने ट्यूब देखकर खुद से अपनी प्रसूति कराई। बच्चे रोयेगा और पड़ोसियों को आवाज जाएगी और सभी को पता चल जाएगा इससे डरकर युवती ने उसका बेल्ट से गाला घोट दिया और बच्चे के शव को एक ट्रे में रखकर बिस्तर के निचे छिपा दिया। 

 

रात करीब 9 बजे मां काम से घर लौटी। उसने देखा कि बच्ची की हालत बिगड़ रही है। घर में कुछ जगहों पर खून के धब्बे देखकर उसने बच्ची से पूछा। उसने अपनी मां को बताया कि क्या हुआ था। मां ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने घटना की जानकारी अंबाझरी पुलिस को दी। अंबाझरी पुलिस ने प्रारंभिक जांच की और बच्चे की मौत को आकस्मिक मौत के रूप में दर्ज किया। फ़िलहाल पुलिस बलात्कार करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।