logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वरिष्ठ पत्रकार अरुण फणशीकर का निधन, घर के कुएं में मिली लाश


नागपुर: शहर के वरिष्ट पत्रकार अरुण फणशीकर का निधन हो गया है। गिरीपेठ स्थित घर के कुएं में उनका शव मिला। वह 72 साल के थे। रोज की तरह गुरुवार को भी फणशीकर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश की नहीं मिलने पर बर्डी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। ढाई बजे के करीब उनका शव उनके घर में स्थित कुएं में मिला। इस दुराण उनके शव में दुपट्टे से कपडा बंधा हुआ था। वहीं इस खबर सामने आते ही शहर में हड़कंप मच गया।

वरिष्ठ पत्रकार अविवाहित थे और गिरीपेठ स्थित घर में अकेले रहते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह बर्डी थाने में उनके भाई अनिल फणशीकर ने फ़ोन कर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराइ। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई, लेकिन उसमें वह दिखाई नहीं दिए। इसके बाद पुलिस ने डॉक स्क्वॉड की मदद ली। 

डॉग स्कॉड खोज करते-करते घर के पास स्थित एक कुएं के पास रुका। इसके बाद पुलिस ने अग्निशमन विभाग को मदद से बुलाया गया। जहां फिर कुएं के अंदर से फणशीकर का शव निकाला गया। इस दौरान शव में दुपट्टे से पत्थर बंधा हुआ था। यह हत्या है या आत्महत्या इसको लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 

कई संस्थाओं में किया काम 

फणशीकर ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत नागपुर के अंग्रेजी दैनिक हितवाद से की। वह इंडियन एक्सप्रेस के नागपुर संस्करण के मुख्य संवाददाता थे। इसी के साथ उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स में भी काम किया है। दिवंगत पत्रकार ने कई वर्षों तक जनसंचार विभाग में शिक्षक के रूप में भी कार्य किया था।