logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सिवनी के किसान ने किया अंगदान, तीन को मिला जीवनदान


नागपुर: सिवनी के रहने वाले किसान गणेश सवाई के परिवार वालों ने उनका अंगदान किया है। जिससे दो लोगों को जीवनदान मिला है। गणेश के परिजनों ने डॉक्टरों से सलाह-मशवरा करने के बाद ब्रेन मृतक गणेश की दोनों किडनी, लीवर और कॉर्निया दान करने का निर्णय किया।

गणेश सवाई खेती का काम करता थे. खेत से काम खत्म कर घर लौटते समय वह बाइक से गिर गए। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के लिए पहले उन्हें पांढुर्णा ले जाया गया. इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें 14 अगस्त को नागपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान मस्तिष्क में रक्तस्राव पाया गया। परिवार अंगदान के लिए राजी हो गया। इसमें दो किडनी, लीवर और कॉर्निया दान करने की अनुमति दी गई। इसकी जानकारी डिविजनल ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेशन सेंटर, नागपुर को दी गई। जेडटीसीसी के प्रत्यारोपण समन्वयक दिनेश मंडपे ने प्रतीक्षा सूची की जाँच की और अंगों का वितरण किया।

गणेश का लीवर एक 57 वर्षीय पुरुष को न्यू एरा अस्पताल, एक किडनी 50 वर्षीय पुरुष को एम्स, दूसरी किडनी एक 54 महिला को एसएस मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में दान की गई। उनकी दोनों आंखें महात्मा आए बैंक को डोनेट की गई है।