logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शरद पवार बोले- जनता में भाजपा के प्रति गुस्सा, 2024 में होगी हार; चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया जवाब


नागपुर: क़स्बापेठ में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी विपक्षी नेताओ के निशाने पर आ गई है। महाविकास अघाड़ी के तमाम नेता लगातार भाजपा पर हमलावर है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने भाजपा पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि, "भाजपा के प्रति जनता में बेहद गुस्सा है। 2024 में जनता भाजपा को हराएगी।" पवार के इस हमले पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने करार जवाब दिया है। 

शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "मुझे लगता है कि शरद पवार ने कल तीन राज्यों के नतीजे नहीं देखे होंगे, उन्हें आज देखना चाहिए। पूरी कांग्रेस का सफाया हो गया है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए पार्टी को एकजुट करने की कोशिश की। लेकिन उल्टे पार्टी  ही साफ़ हो गई। तीन राज्यों में वह पूरी तरह समाप्त हो गए। शरद पवार जो कह रहे हैं वह अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल उठाने के लिए कर रहे हैं।"