logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शरद पवार ने राजनीतिक रोटी पलटी,प्रफुल्ल पटेल राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने


नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में बड़ा बदलाव हुआ है,पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले की नियुक्ति कार्यकारणी अध्यक्ष के तौर पर की है.शरद पवार ने पार्टी के 25 में स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन में एक बड़ा बदलाव किया है.बीते कुछ दिनों से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में चल रहे घटनक्रमों के बीच कई तरह के कयास लग रहे है,ऐसे में शरद पवार की हर भूमिका और फैसले पर सभी की निगाहे लगी हुई थी.
 
शनिवार को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पवार ने एक अहम निर्णय लिया जिसके तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में दो कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये गए है.प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.दिल्ली में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में अचानक ही पवार ने इस निर्णय का ऐलान किया। पवार ने कहा की यह वर्ष अहम है इसी साल चुनाव भी होने वाले है. ऐसे में परिवर्तन की जरूरत है. सुले को महाराष्ट्र में चुनाव का प्रभारी भी बनाया गया है.