logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिंदे विज्ञापन विवाद: मंगल के विज्ञापन ने किया गठबंधन का अमंगल,बुध को हम-साथ साथ वाला विज्ञापन


मुंबई: राज्य की राजनीति हर दिन करवट बदलती है.पहले तो सत्ताधारी दल और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर थे.अब गठबंधन में ही दरार दिखाई दे रही है.इस दरार का कारण बना है विज्ञापन,मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के किसी अज्ञात शुभचिंतक द्वारा दिए गए विज्ञापन के बाद बुधवार को नया विज्ञापन जारी हुआ.मंगल के विज्ञापन में मोदी-शिंदे साथ थे फडणवीस की फोटो नदारद थी.
 
बुधवार के विज्ञापन में शिंदे-फडणवीस बड़ी फोटो के साथ आये.मंगलवार के विज्ञापन के बाद सरकार को लेकर संभ्रम निर्माण हो गया था.कहा गया की इस विज्ञापन की वजह से उपमुख्यमंत्री फडणवीस नाराज़ हो गए और उन्होंने कोल्हापुर में सीएम के साथ नियोजित कार्यक्रम में भी शिरकत नहीं की,हालांकि विज्ञापन विवाद को लेकर सीएम शिंदे का बयान जरूर सामने आया था लेकिन फडणवीस चुप ही रहे.कहा जा रहा ही की बुधवार को नया विज्ञापन जारी कर डैमेज को कंट्रोल करने की कोशिश शिंदे गुट द्वारा की गई है.इसमें फडणवीस को बेहतर तरजीह दी गयी है.