logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शिंदे महाराष्ट्र की राजनीति से फडणवीस का नाम मिटाने में लगे है लेकिन ऐसा होगा नहीं- जितेंद्र अव्हाड


नागपुर: शिवसेना द्वारा एक विज्ञापन जारी किया गया है जिसमे मुख्यमंत्री पद के लिए एकनाथ शिंदे को सबसे अधिक लोकप्रिय राजनेता दर्शाया गया है.इस विज्ञापन को सत्ताधारी दल शिवसेना और भाजपा के बीच विवाद के तौर पर देखा जाने लगा है.इस विषय को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तो किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आयी है.राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र अव्हाड नागपुर में एक कार्यक्रम से हिस्सा लेने पहुंचे थे.इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की अब भाजपा को यह समझ में आ रहा होगा की उन्होंने शिंदे को लेकर सत्ता बनाने की कितनी बड़ी गलती की है.इससे शिंदे की सत्ता के लिए राक्षसी महत्वकांक्षा भी स्पस्ट तौर से दिखाई देती है.अव्हाड ने कहा की शिंदे को लेकर भाजपा ने खुद का सबसे बड़ा नुकसान किया है.


 
शिवसेना द्वारा दिए गए विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तस्वीर छापी गयी है.इस विज्ञापन में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत भाजपा के अन्य नेताओं की तस्वीर नदारद है.अव्हाड ने कहा की इस विज्ञापन का विश्लेषण करते हुए उन्हें देवेंद्र फडणवीस को लेकर दुःख हो रहा है.आज फडणवीस को शिंदे की सत्ता के लिए राक्षसी महत्वाकांक्षा का आभास हो रहा होगा। शिंदे महाराष्ट्र की राजनीति से फडणवीस का नाम मिटाने का काम करते दिखाई दे रहे है लेकिन ऐसा होगा नहीं। यह प्रयास कंधे पर पैर ऱखकर सर पर बैठने जैसा है.

 
अमेरिका से आयेगा नागपुर के लिए उम्मीदवार 
नागपुर में लोकसभा चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी को उम्मीदवार नहीं मिलने को लेकर पूछे गए सवाल पर अव्हाड ने कहा की ऐसा कुछ नहीं है,यह जगह परम्परागत रूप से कांग्रेस की सीट रही है.और नागपुर राज्य के पुरोगामी विचारों का केंद्र रहा है.इसलिए यहाँ कांग्रेस का उम्मीदवार लगातार जीतते आया है.इस सीट पर उम्मीदवार का कोई विवाद नहीं है जरुरत पड़ी को अमेरिका से लाया जायेगा उम्मीदवार 

 
किसी सर्वे पर यकीन न करें,घर में घर में महाविकास आघाड़ी लोकप्रिय है 
अव्हाड ने कहा की सरकारों को लेकर आ रहे किसी भी सर्वे पर पत्रकारों को यकीन नहीं करना चाहिए। इसके बजाये किसी के घर में जाकर एक चाय पीने से साथ महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल का आकलन करना चाहिए। महाविकास आघाड़ी को 200 से अधिक सीटे मिलेगी। मौजूदा सरकार संविधान के विरुद्ध जाकर बनी है जनता को संविधान के खिलाफ कोई भी काम मंजूर नहीं है.