logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिवसेना शिंदे गुट ने की संपर्क प्रमुखों की नियुक्ति


नागपुर:शिवसेना में शुरू अधिकार की लड़ाई के बीच शिंदे गुट ने लोकसभा क्षेत्रों के लिए संपर्क प्रमुखों की नियुक्ति कर दी है,इन नियुक्तियों में आशीष जैस्वाल को अमरावती और भंडारा-गोंदिया जबकि रामटेक से सांसद कृपाल तुमाने को नागपुर और लोकसभा सीट के लिए संपर्क प्रमुख बनाया गया है.जबकि सीएम के करीबी किरण पांडव को भी सम्पर्क प्रमुख पद की जिम्मेदारी दी गई है.
शिवसेना शिंदे गुट ने लोकसभा सीटों पर संपर्क प्रमुखों पर नियुक्ति का ऐलान किया है,विदर्भ की लोकसभा सीटों के लिए भी संपर्क प्रमुखों की नियुक्ति की गई है.विदर्भ के नेताओं को विदर्भ की ही लोकसभा सीट के लिए संपर्क प्रमुख पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.बुलढाणा के सांसद प्रतापराव जाधव को अकोला-बुलढाणा, विधायक आशीष जैस्वाल को अमरावती और भंडारा-गोंदिया, सांसद कृपाल तुमाने को नागपुर,रामटेक लोकसभा,भावना गवली को यवतमाल वाशिम और चंद्रपुर लोकसभा की जिम्मेदारी दी गई है वही सीएम एकनाथ शिंदे के करीबी किरण पांडव को भी संपर्क प्रमुख पद की जिम्मेदारी दी गई है,पांडव को वर्धा और गडचिरोली-चिमूर लोकसभा सीट में संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है.