logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संघ मुख्यालय पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मोहन भागवत से की मुलाकात


नागपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) एक दिन के नागपुर दौरे पर पहुंचे हैं। नागपुर में आते ही वह सीधे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayam Sevak Sangh) के महल स्थित मुख्यालय पहुंचे, जहां संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) से मुलाकात की। दोनों के बीच बंद दरवाजे में करीब एक घंटे तक बैठक चली। हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई यह अभी तक सामने नहीं आया है।

ज्ञात हो कि, साल की आखिर में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election) होने वाले हैं। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) तैयारी में लगी हुई हैं। इसी के मद्देनजर शिवराज पूरे राज्य में विकास यात्रा निकाल रहे हैं। वह हर विधानसभा का दौरा कर रहे हैं और उनकी सरकार द्वारा क्या काम किया गया है उसकी जानकारी नागरिकों को दे रहे हैं।

नेतृत्व परिवर्तन की चल रही चर्चा

मध्य प्रदेश के अंदर पिछले कई महीनों से नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा चल रही है। लगातार यह कहा जा रहा है कि, किसी भी समय शिवराज सिंह चौहान की जगह किसी और को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसपर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज ने भी इसको लेकर अपनी बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि, अगर पार्टी दरी बिछाने का काम भी देगी तो भी वह करेंगे। पिछले 15 साल से शिवराज मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हैं।

भाजपा के सामने सत्ता बचाने की चुनौती  

भारतीय जनता पार्टी 2003 से मध्य प्रदेश में शासन कर रही है। नवंबर 2018 से 2020 मार्च का समय छोड़ दें तो भाजपा पिछले 18 साल से सत्ता में हैं। पार्टी को इस बार सत्ता बचाने के लिए कई मोर्चो पर लड़ना पड़ रहा है। सत्ता विरोधी लहर, विधायकों के प्रति नाराजगी सहित संगठन में चल रही गुटबाजी से पार्टी लगातार परेशान है। इन तीनो चीजों का खामियाजा भाजपा को 2022 में हुए निकाय चुनाव और महापौर चुनाव में भुगतना पड़ा है। पार्टी को कई ऐसे जिलों में हार का सामना करना पड़ा था जहां वह कई दशकों से काबिज थी।