logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

स्टेशन के सामने नहीं बन सकती छह लेन की सड़क, श्रवण हर्डिकर बोले- जितनी जगह उतने में करेंगे काम पूरा


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन के सामने प्रस्तावित छह लेन की सड़क पर ग्रहण लगता हुआ दिखाई दे रहा है। महामेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रवण हर्डिकर ने प्रस्तावित सड़क को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि, “वर्तमान में स्टेशन के सामने छह लेन की सड़क बनाना असंभव है। वहां फ़िलहाल चार लेन की सड़क बनाने की जगह जमीन उपलब्ध है। इसलिए जितनी जगह है उतनी की जगह पर सड़क बनाने का काम किया जाएगा।” 

महामेट्रो प्रबंध निदेशक बनने के बाद श्रवण हर्डिकर शुक्रवार को पहली बार नागपुर पहुंचे थे। हालांकि, इसी एक साथ उन्होंने ने यह भी कहा कि, अगर जमीन उप्लब्ध कराइ जाती है तो वह छह लेन की सड़क का भी काम पूरा करेंगे।

ज्ञात हो कि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्टेशन के सामने स्थित टेकड़ी फ्लाईओवर को तोड़कर छह लेन की सड़क बनाने का ऐलान किया था। सड़क निर्माण का नाम महामेट्रो को दिया गया। इसी के तहत 19 जुलाई से फ्लाईओवर को तोड़ने का काम शुरू किया गया। तीन करोड़ खर्च कर फ्लाईओवर को तोड़ भी दिया गया है। 

एक तरफ रेलवे तो दूसरी तरफ डिफेन्स की जगह 

 टेकड़ी फ्लाईओवर बनने से पहले वहां सीमेंट की चार लेन की सड़क मौजूद थी। वाहन छह लेन की सड़क के लिए जमीन का अधिग्रहण करना पड़ेगा। सड़क के दाएं तरफ जहां रेलवे, एमपी बस स्टैंड और महामेट्रो द्वारा दुकानदारों को दी गई अस्थाई जगह है। वहीं बाईं साइड डिफेन्स और टेकड़ी गणेश मंदिर का प्रांगण है। छह लेन की सड़क के लिए जमीन का अधिग्रहण करना पड़ेगा। फ्लाईओवर को तोड़ दिया गया है, लेकिन अभी तक सड़क के लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया है। जिसके कारण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का छह लेन सड़क का सपना धूमिल होता दिखाई दे रहा है।

देखें वीडियो: