logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाकार्ड मात्रा 20 रुपये में, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नागपुर मेट्रो की महिलाओं के लिए विशेष उपहार


नागपूर: आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए महा मेट्रो की ओर से सप्ताह भर महिला प्रवासियों के लिए अनोखी ऑफर की शुरुआत की है। इस ऑफर अंतर्गत, महिलाओं को ५०० के टॉप-पर 20 रुपये वाला महाकार्ड उपलब्ध होगा। यह ऑफर एक मार्च से आठ मार्च के बीच रहेगा। 

हर साल ८ मार्च को आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस को देखते हुए महा मेट्रो ने महिलाओं को लेकर एक विशेष ऑफर शुरू किया है। जिसके तहत महिला अब 20 रूपये में महामेट्रो का कार्ड प्राप्त कर सकेंगी। इसके लिए महिलाओं को 500 रूपये का टॉपअप रिचार्ज करना पड़ेगा। यह ऑफर शनिवार दिनांक एक मार्च से शुरू होगा और आठ मार्च तक शुरु रहेगा।

भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से मेट्रो की बिक्री शुरू की गई है, वर्तमान में महामेट्रो ने अब तक १,०४,८१६ कार्ड की बिक्री कर चुकी है। यही नहीं महाकार्ड से किराये पर 10 प्रतिशत छूट भी मिलती है। महामेट्रो ने यात्रा की सुविधा के लिए ईएमवी स्मार्ट कार्ड आधारित ओपन लूप ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) प्रणाली को अपनाया है और इसे नागपुर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर लागू किया गया है। इस प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को मेट्रो में यात्रा में बेहद सहूलियत मिलती है।