logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मनपा कर्मचारी आंदोलन में फूट! प्रदर्शन में भाग नहीं लेगा जिला कामगार संगठन


नागपुर: महाराष्ट्र राज्य महानगर पालिका कर्मचारी संगठन फेडरेशन (Federation of Maharashtra State Municipal Employees Organization) मंगलवार से आंदोलन का ऐलान किया है। इस आंदोलन में नागपुर महानगर पालिका (NMC) में कार्यरत इंटक संगठन ने हिस्सा लेने का ऐलान किया जिसके चलते मनपा का कामकाज प्रभावित हो सकता है। लेकिन अब इस आंदोलन में फूट पढ़ते दिखाई दे रही है। महानगर पालिका जिला कामगार संगठन ने हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया है। वहीं इस निर्णय के पीछे शहर में होने वाली जी20 बैठक को बताया है।

संस्था के अध्यक्ष और पूर्व नगरसेवक धर्मपाल मेश्राम ने बताया कि, "पिछले कई सालों से कर्मचारियों के के पैसे मनपा के पास रुके हुए हैं, जिन्हे आयुक्त ने दो किस्तो में देने का वादा किया है, जिसका हम स्वागत करते हैं। अपनी विविध मांगो को लेकर इंटक के बैनर तले आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। हम उन सभी मांगो का समर्थन करते हैं, लेकिन हम आयोजित होने वाले आंदोलन में शामिल नहीं होंगे। 

मेश्राम ने आगे कहा, “उपराजधानी में जल्द ही जी20 की बैठक होने वाली है। इसमें विदेश से बड़ी संख्या में मेहमान आने वाले हैं। इस दौरान शहर का काम प्रभावित नहीं होना चाहिए इसको देखते हुए हमारे संगठन ने इस आंदोलन में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है।” उन्होंने आगे कहा, “कर्मचारियों को काम बंद करने के अलावा आया रास्ते भी हैं, कर्मचारी काली पट्टी पहनकर अपना आंदोलन कर सकते हैं।”

14 मांगो के साथ आंदोलन

इंटक ने पुरानी पेंशन के ही साथ अन्य मांगों को लेकर अन्य 14 मांगों को लेकर 14 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। इसमें नागपुर महानगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे।