logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब ई-रिक्शा निर्माण के भी तय होंगे सुरक्षा मानक, ई-रिक्शा के लिए भारत NCAP जैसी व्यवस्था की तैयारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

राज्य में शुरू होगी अत्याधुनिक 108 एंबुलेंस सेवा, 'हॉस्पिटल ऑन व्हील्स' की तर्ज पर होगा इलाज; स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर की घोषणा


नागपुर: रायगढ़ जिले के अलीबाग में ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण 20 महीने के मासूम की एंबुलेंस में ही मौत होने की हृदयविदारक घटना ने राज्य की आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने एंबुलेंस सेवाओं को अधिक सक्षम और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महाराष्ट्र में आगामी 2 तारीख से 'हॉस्पिटल ऑन व्हील्स' की संकल्पना पर आधारित नई 108 एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। पहले चरण में 300 अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा में शामिल होंगी। इन एंबुलेंस में आईसीयू जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही जरूरी चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने बुधवार को नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस नई सेवा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और एंबुलेंस को केवल मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का साधन न रखते हुए एक चलती-फिरती उपचार इकाई के रूप में विकसित करना है।

एंबुलेंस में मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

नई 108 एंबुलेंस को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा। इनमें गंभीर मरीजों की स्थिति पर नजर रखने और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता देने के लिए आईसीयू जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अत्याधुनिक एंबुलेंस व्यवस्था में ईसीजी मॉनिटर, ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम, पल्स ऑक्सीमीटर और सक्शन पंप जैसे जीवनरक्षक उपकरणों की व्यवस्था भी शामिल है। इनकी मदद से हृदय संबंधी परेशानी, सड़क दुर्घटना, सांस लेने में तकलीफ और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अस्पताल पहुंचने तक जरूरी उपचार दिया जा सकेगा। 

ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

नई एंबुलेंस सेवा का एक प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना है। कई बार अस्पताल तक पहुंचने में लगने वाला समय मरीजों के लिए जानलेवा साबित होता है। विशेष रूप से सड़क दुर्घटनाओं, हार्ट अटैक, गर्भवती महिलाओं की आपातकालीन स्थिति और नवजात शिशुओं से जुड़े मामलों में समय पर उपचार बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में आधुनिक एंबुलेंस के जरिए मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

24 घंटे उपलब्ध है 108 आपातकालीन सेवा

महाराष्ट्र में 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के माध्यम से नागरिकों को 24 घंटे नि:शुल्क चिकित्सा परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में मरीज को गोल्डन ऑवर यानी शुरुआती एक घंटे के भीतर नजदीकी उपयुक्त अस्पताल तक पहुंचाना है। इसके लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एंबुलेंस का उपयोग किया जाता है।