logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर रेलवे स्टेशन पर लगाए गए अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे, यात्रियों की सुरक्षा में होंगी वृद्धि


नागपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। नागपुर मंडल के 15 प्रमुख स्टेशनों पर कुल 306 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि अमृत स्टेशन योजना के तहत अतिरिक्त 110 कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं।  

इन नए सीसीटीवी कैमरों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया गया है, जिससे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कंट्रोल रूम को 24 घंटे स्टेशन की निगरानी रखने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, इन कैमरों की मदद से स्टेशन पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करना, अपराधों पर नियंत्रण पाना और साफ-सफाई पर निगरानी रखना भी आसान होगा।  

सुरक्षा और निगरानी की इस नई व्यवस्था से यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा बढ़ेगी। साथ ही, रेलवे अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों के बारे में तुरंत जानकारी मिलने से त्वरित कार्रवाई की संभावना रहेगी।