logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, स्वास्थ्य सेवा हुई प्रभावित; मरीजों को हो रही खासी परेशानी


नागपुर: पुरानी पेंशन (Old Pension) को लागू करने को लेकर सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस हड़ताल में मेयो, मेडिकल सहित जिले के अंदर आने वाले स्वस्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल है। वहीं अब इस हड़ताल का असर भी दिखाई देने लगा है। नर्स और अन्य के हड़ताल में शामिल होने के कारण स्वास्थ्य सेवा बुरी तरह प्रभावित प्रभावित हुई है। इस कारण अस्पतालों में आए मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ड्यूटी पर पहुंचे पर किया आंदोलन

हड़ताली कर्मचारी अपने- अपने कार्यक्षेत्र पर पहुंच तो रहें हैं लेकिन सेवा देने की बजाये प्रदर्शन में हिस्सा लें रहें हैं जिएमसी में आंदोलनरत कर्मचारियो और नर्सो नें अपनी मांगो को लेकर बुधवार को भी प्रदर्शन किया। इस हड़ताल की वजह से अस्पताल के नियमित कामकाज पर असर पड़ा हैं.. कई सर्जरी को रद्द करना पड़ा हैं।

नर्स, तकनीशियन और सफाई कर्मचारी हड़ताल पर

इस हड़ताल में मध्य भारत के सबसे सरकारी मेडिकल कॉलेज सहित मेयो और  सुपर स्पेशलिटी के नर्स सहित अन्य कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए हैं। वहीं जिला परिषद् सहित नागपुर महानगर पालिका संचालित अस्पतालों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल है। संगठनो ने दावा किया है कि, इस हड़ताल में 2,000 नर्स, तकनीशियन और सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

नर्सिंग कॉलेज के छात्र तैनात

हड़ताल को देखते हुए अस्पताल प्रशासनों में अपनी तैयारी पहले ही शुरू कर दी थी। मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में आने वाले मरीजों को तकलीफ या परेशानी न हो इसके लिए नर्सिंग कॉलेज के छात्रों, रेजिडेंट व इंटर रेजिडेंट डॉक्टरों सहित अन्य संविदा कर्मियों की सेवाएं विभिन्न भूमिकाओं में ली गई है।

वार्ड सेवा में हुई प्रभावित

डीन डॉ राज गजभिये नें बताया की हड़ताल का असर ओपीडी पर कुछ खास नहीं पड़ा हैं लेकिन वार्डो में दी जाने वाली नर्सिंग सेवा पर असर पड़ा हैं। इसे देखते हुए अस्पताल नें कॉलेज की छात्र नर्सों के ही साथ प्राइवेट नर्सिंग छात्रों की कॉन्ट्रेक्ट में सेवा लेने का निर्णय लिया हैं।