logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

होली के मौके पर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त; 7,770 वाहन चालकों के खिलाफ हुई कार्रवाई


नागपुर: शहर में होली उत्सव (Holi Festival) के चलते पुलिस (Nagpur Police) ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। यही कारण है कि इस दौरान शहर में कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। वहीं इस दौरान सड़को पर हुड़दंग मचाने वाले  करीब 7770 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनका चालान कटा।

होली उत्सव के चलते शहर में पुलिस ने पहले से ही कड़े  सुरक्षा बंदोबस्त किए थे इसके लिए थाना स्तरों पर शांतता समिति की बैठक ली गई थी और आपराधिक प्रवृत्ति के गुंडों को हवालात का रास्ता दिखाया गया था। शहर में पहले से ही संदिग्ध स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई थी। दिन के समय कई जगहों पर फिक्स पॉइंट लगाए गए थे जहां पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात थे।

शराब पीकर वाहन चलाते मिले 129 लोग

पुलिस ने होली के मौके पर हुड़दंग रोकने के लिए कड़ा बंदोबस्त किया था। ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख 40 चौक चौराहों पर नाकाबंदी लगाकर हुल्लड़ बाजी करने वाले लोगों पर कार्रवाई की। इस दौरान करीब 7770 वाहन चालकों के खिलाफ चालान कार्रवाई हुई। इन कार्रवाई में 129  वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए मिले। जिनके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई की गई।

40 हजार से ज्यादा कर्मचारी थे तैनात

होली के मौके पर शहर के अंदर किसी भी तरह की अप्रिय घटना न ही इसको लेकर शहर पुलिस ने तगड़ा इंतजाम किया हुआ था। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार (CP Amitesh Kumar) के आदेश पर सात डीसीपी 10 एसीपी और 40 पुलिस निरीक्षकों सहित 208 सहायक पुलिस निरीक्षक समेत करीब 4,000 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहे। जिन्हे शहर के संवेदनशील इलाकों सहित विभिन्न चौहारो पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया था।