logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शाम में शहर का अचानक बदला तापमान, कई इलाकों में हुई हल्की बारिश


नागपुर: विदर्भ में एक बार फिर से मौसम का मिज़ाज बदल गया है। मंगलवार को नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण भारत और विदर्भ के ऊपर नया सिस्टम तैयार हुआ है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

नागपुर में शाम होते होते मौसम ने अचानक करवट बदली। मंगलवार शाम 4 बजे के बाद से ही आसमान में कालो बदलो डेरा लगा गया। इस बीच तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर हल्की से तेज बारिश हुई। बेमौसम बारिश से शहर के कई इलाकों को भिगो दिया। दोपहर को लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान थे जबकि शाम को हुई बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गयी। 

बारिश से नागपुर के तापमान में मामूली कमी देखने को मिली। तापमान 0.2 डिग्री गिरकर 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण भारत और विदर्भ के आसमान पर नया सिस्टम तैयार हुआ है। जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने मिल रहा है। 

वही विदर्भ के बाकी  जिलों में भी मंगलवार को ओलावृष्टि के तेज बारिश होने की खबर है। मौसम विभाग ने कुछ दिन इसी तरह के मौसम का अनुमान व्यक्त किया है। इस बीच मौसम विभाग ने नागपुर, चंद्रपुर, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, अमरावती समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है।