logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आदिवासी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की करें पहल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया निर्देश


नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी आदिवासी विकास विभाग की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ये प्रतियोगिताएं पुलिस लाइन टाकली स्थित पुलिस मुख्यालय मैदान में आयोजित की गई हैं। आज से 5 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में राज्य के सरकारी और अनुदानित आश्रम स्कूलों के 1,917 आदिवासी खिलाड़ी भाग लेंगे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देकर जनजातीय युवाओं के कौशल का विकास करें। प्रशिक्षित करने की व्यवस्था करें। केंद्रीय मंत्री ने आदिवासी विकास विभाग को निर्देश दिए कि आदिवासी बच्चियां एयर होस्टेस बननी चाहिए। उन्हें पायलट, गुणवत्तापूर्ण शेफ बनना चाहिए। उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की पहल करें।

उद्घाटन समारोह में आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उइके, पूर्व महापौर माया इवानाते, पूर्व विधायक टेकचंद सावरकर, आदिवासी आयुक्त नयना गुंडे, अपर आयुक्त रवींद्र ठाकरे, कृष्णा राव प्रतिकी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।